खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार में 14 मंत्री मुसवा हैं। इन्हीं सब लोगों ने धान को खाया है। 2028 में इन सभी को बेनकाब करना है।
बैज ने कहा, धान और जल, जंगल, जमीन खाने वाले 14 मुसवा को समाप्त करना है। फिर से हमें कांग्रेस की सरकार बनाना है। गांव-गांव, गली-गली जाकर हमें इन मूसवा के कामों के बारे में लोगों को बताएंगे।
मनरेगा बचाओ संग्राम : चंदखुरी से करी पदयात्रा की शुरुआत
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज कांग्रेस ने चंदखुरी से विधानसभा चौक तक पदयात्रा की शुरुआत की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। माता कौशल्या के दर्शन के बाद यात्रा की शुरुआत की गई है। पदयात्रा का समापन पुराने विधानसभा चौक पर होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
- आज से शुरू होगी RCB vs KKR मैच की टिकट बिक्री
- मुख्यमंत्री साय का दावा: “असम और बंगाल में खिलेगा कमल”
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली


