खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन जल्द ही प्रदेश के उत्तरी भाग में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से अगले दो दिन उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि इस बीच प्रदेश के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।
बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर शहर में 15 जनवरी को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है।
दरअसल, हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं को धकेल रहा है, जिसे सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम (Jet Stream) बेहद तेज गति से मध्य भारत की ओर पहुंचा रही है।
इस मौसमी तंत्र के चलते छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-6 डिग्री नीचे गिर गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और देर रात कोहरे के साथ-साथ कई इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) जैसी स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे विशेषकर ग्रामीण और मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन और अधिक महसूस की जाएगी।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण


