खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और गौरव पथ के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित हेल्थ कैंप का निरीक्षण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री साय अपने दौरे के दौरान मंगल भवन निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे फरसाबहार में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दौरे के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात्रि विश्राम बगिया स्थित अपने निज निवास में करेंगे।
Trending
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
- आज से शुरू होगी RCB vs KKR मैच की टिकट बिक्री
- मुख्यमंत्री साय का दावा: “असम और बंगाल में खिलेगा कमल”
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


