खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना राज्य में सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आ रही है। योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे पौष्टिक आहार, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और देखभाल सुनिश्चित कर सकें।
कबीरधाम जिले के वार्ड क्रमांक 07 की निवासी संजू तिवारी तथा बेमेतरा जिले के बेरलाकला गांव की मुकेश्वरी साहू इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। संजू तिवारी को पहले बच्चे के जन्म पर तीन किश्तों में 5 हजार रुपये तथा दूसरी संतान बालिका होने पर 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग दूध, फल, पौष्टिक भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर किया गया, जिससे गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी लाभ मिला।
वहीं बेमेतरा जिले की मुकेश्वरी साहू, जो एक साधारण कृषक परिवार से हैं, को प्रथम गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। पात्रता के आधार पर उन्हें समय पर किश्तों में 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पौष्टिक आहार एवं चिकित्सीय जांच कराई। आज वे एवं उनका शिशु पूर्णतः स्वस्थ हैं।
लाभार्थी महिलाओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रदान करने वाली योजना बताया है। यह योजना न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व और बालिका जन्म को भी प्रोत्साहित कर रही है।
Trending
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस


