नई दिल्ली। साउथ स्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ 12 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और रिलीज के बाद भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी और अब दूसरे दिन भी फिल्म कलेक्शन के मामले में ‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ को भी मात दे रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपए का लिए थे।
रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32.25 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी।
वहीं अब ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
चिरंजीवी की फिल्म ने रात 11 बजे तक 19.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.10 करोड़ रुपए हो गया है।
‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ को पछाड़ा
‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और प्रभास की ‘द राजा साब’ के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 40 दिन हो गए हैं और 40वें दिन फिल्म ने महज 2.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं ‘द राजा साब’ ने आज (5वें दिन) सिर्फ 4.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि 19.50 करोड़ रुपए कमाकर चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है।
‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ की स्टार कास्ट
तेलुगु फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसे अनिल रविपुडी ने शाइन स्क्रीन्स और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले डायरेक्ट किया है। मन शंकरवरप्रसाद गारू में चिरंजीवी लीड रोल में हैं और उनके साथ नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, वेंकटेश और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी अहम रोल अदा करते नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


