खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के आदिवासी अंचल भानुप्रतापपुर के पास केवटी स्थित एसएसबी की 33वीं बटालियन में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों और अधिकारियों ने लोहड़ी पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सुरक्षा शिविरों में पारंपरिक ढंग से अलाव जलाया गया और लोहड़ी की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान जवानों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं, पारंपरिक गीतों के साथ पर्व की रौनक बढ़ाई और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अपने सांस्कृतिक त्योहार को पूरे उल्लास के साथ मनाया।
लोहड़ी आयोजन की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें SSB के अधिकारी नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। जवानों का उत्साह और सामूहिक सहभागिता साफ़ झलकती है। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि बल के जवानों के मनोबल और एकता को भी मजबूत करता है।
Trending
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस


