खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाली नमी युक्त हवा के असर से अगले तीन दिन मौसम में ठहराव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से तापमान में पुनः गिरावट का दौर शुरू होगा। उत्तरी इलाकों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है, विशेषतौर पर बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिले में प्रभाव अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दक्षिणी क्षेत्र के दंतेवाड़ा और बस्तर के तामपान में गिरावट दर्ज की गई। मध्य इलाकों में फिलहाल सर्द हवाओं से राहत है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जनवरी के बाद पूरे प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी।
पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग का 30.2 दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अंबिकापुर का 4.9 डिग्री रिकार्ड किया गया. सीमावर्ती इलाकों में तेज ठंड है, मगर पाला जमने वाली स्थिति में थोड़ा विराम लगा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन तक मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है। ना तो तापमान में बड़ी गिरावट होगी और ना ही ज्यादा बढ़ोतरी। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से ठंड की वापसी होने के आसार बन रहे हैं। 15 जनवरी के बाद फिर से रात का पारा सामान्य से नीचे की ओर जाएगा और कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति लौटेगी।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की आशंका जताई है। इस दौरान पारा 14 से 29 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
Trending
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस


