खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अंबिकापुर के साथ-साथ कई ऐसे जिले हैं जहां तापमान काफी कम है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभवना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजधानी रायपुर में सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ कोहरा छाए रहेगा। रायपुर के साथ-साथ नवा रायपुर में भी कोहरा छा रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
इस बार छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह और शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


