खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। अश्लील डांस के आयोजन मामले में खबर वर्ल्ड न्यूज ने इस संबंध में प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है और कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था। मनोरंजन का हवाला देकर आयोजन समिति ने मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन से मंच पर अश्लील डांस कराया जाने लगा। ओडिशा से बुलाई गई बार डांसरों ने अर्धनग्न अवस्था में प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला तब और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि आयोजन स्थल पर खुद एसडीएम तुलसी दास मरकाम भी मौजूद रहे और उन्होंने अश्लील डांस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान अफसरों, पुलिसकर्मियों और रसूखदारों ने खुलेआम पैसे भी लुटाए, जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
Trending
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”


