खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के प्रवक्ता गंगा ने आज 11 जनवरी काे एक पर्चा जारी कर छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिले में 3 जनवरी 2026 को हुई मुठभेड़ को नक्सली संगठन ने फर्जी बताया है। एक ही दिन 2 अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में जवानों कुल 14 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। अब नक्सल संगठन का कहना है कि उनके साथियों को पकड़कर मारा गया है।
नक्सली प्रवक्ता गंगा ने पर्चे में लिखा है कि सुकमा जिले में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज मंगडू, सचिव माड़वी हितेश सहित कुल 12 साथियों को मारा गया है। इसी दिन बीजापुर जिले में मड़कम हूंगा और आयते को पकड़कर उनकी हत्या की गई। वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा था कि सुकमा और बीजापुर इन दोनों जिलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चलाया गया था। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दोनों मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली ढेर हुए हैं। सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने भी मुठभेड़ में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों के मारे जाने की बात कही थी।
Trending
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”


