खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्र अंतर्गत माड़ क्षेत्र में सुरक्षा व विकास के लिए पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नक्सल मुक्त भारत एवं नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूती देते हुए वर्ष 2026 का पहला सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप घुर नक्सल प्रभावित ग्राम जटवर में स्थापित किया है। 10 जनवरी 2026 को थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम जटवर में यह नया कैंप स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियानों को और प्रभावी बनाना, कोहकामेटा–कच्चापाल–परियादी एक्सिस में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराना और विकास कार्यों में सहयोग देना है। यह कैंप जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 54 किलोमीटर, थाना कोहकामेटा से 26 किलोमीटर, कच्चापाल से 17 किलोमीटर तथा कोडनार से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
नवीन कैंप की स्थापना से जटवर सहित आस-पास के गांव कोगाली, वारापिद्दा, वडापेंदा, करकाबेड़ा, गुरगापदर और घमण्डी में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। साथ ही क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल नेटवर्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। अब सुरक्षा बलों की मौजूदगी में विकास कार्यों को तेजी से आमजन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस अभियान में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर और बीएसएफ की 86वीं, 178वीं, 83वीं एवं 133वीं वाहिनी की अहम भूमिका रही । वरिष्ठ पुलिस एवं बल अधिकारियों के नेतृत्व और निर्देशन में यह पहल नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है।
गौरतलब है कि नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 27 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए थे। इनमें नक्सलियों की अघोषित राजधानी माने जाने वाले कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप खोले गए हैं। जटवर कैंप वर्ष 2026 में स्थापित होने वाला पहला कैंप है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


