खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में 112 वाहन का चालक भी शामिल है। पूरा मामला एसईसीएल गजरा कॉलोनी का है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित बाकी मोंगरा थाना को स्थानांतरित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि 8 और 9 जनवरी की दरम्यानी रात पीड़िता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तरुण श्रीवास और भुवन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 112 आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


