खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के फाफाडीह शराब भट्टी के पास पुलिस को एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस की टीम रोज की तरह रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान उनकी नजर भट्टी के पास पड़े गंभीर रूप से घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमर लोहार (29 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक के गाल, पेट और हाथों पर चाकू से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गहरा आक्रोश जताते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल देवेंद्र नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम


