खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार तहसीलदार बस्तर द्वारा विगत दिनों धान खरीदी केंद्र रेटावण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, साथ ही उक्त धान खरीदी केन्द्र में भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जित धान के लगभग 50 बोरे का रेण्डम जांच सहित तौल करवाया गया, जिसमें 20 प्रतिशत धान से भरे बारदाने में निर्धारित वजन से कम धान पाया गया।
तहसीलदार बस्तर के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त लापरवाही बरतने के कारण सम्बंधित समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उपायुक्त सहकारिता संस्थाएं द्वारा प्रभारी समिति प्रबंधक रेटावण्ड को नोटिस जारी किया गया। वहीं प्राधिकृत अधिकारी द्वारा उक्त संस्था के प्रभारी समिति प्रबंधक गौतम तिवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सम्बंधित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Trending
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित


