खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले के राजिम में विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया है। बिजली विभाग के इस एक्शन के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, बिजली विभाग ने एक साथ 386 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस दौरान सबसे खास बात ये रही कि, विभाग ने सभी कनेक्शन GPS से काटें है। इतना ही नहीं बिजली विभाग ने 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण कंपनी नवापारा राजिम संभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने पाया कि, 386 उपभोक्तओं का 71 लाख 35 हजार रुपए का बिजली का बिल बकाया है। इसके बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए सभी बकायादारों के बिजली कनेक्शन GPS से काट दिए।
इतना ही नहीं बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। FIR दर्ज करवाने के बाद विभाग ने स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन डिस्कनेक्शन की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Trending
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित


