खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले एवं सुकमा जिले में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। बीजपुर मुठभेड़ में मारे गये 2 नक्सलियाें की शिनाख्त 1. हुंगा मड़कम ऊर्फ पंचुगा पिता पोज्जा पता ग्राम पूवर्ती थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पदनाम- एसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, ईनामी 5 लाख रूपये एवं 2. आयती मुचाकी ऊर्फ जोगी पिता मुया पता ग्राम- पीनाचन्दा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, पदनाम- पीपीसीएम पामेड़ एरिया कमेटी, ईनामी 5 लाख रूपये के रूप में हाे चुकी थी है। सुकमा जिले में मारे गए 12 नक्सलियाें की शिनाख्त आज रविवार का हुई जिसमें – सीवायपीसी 1, डीव्हीसीएम 1, एसीएम 7, पीएम 3, कैडर के कुल 60 लाख के ईनामी नक्सली मारे गये हैं। सुकमा में मारे गए नक्सली, बलीदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकांश राव गिरिपुंजे की आईईडी विस्फाेट हत्याकांड की साजिश में शामिल थे। आतंक के पर्याय कुख्यात नक्सली डीव्हीसीएम वेट्टी मंगडू ऊर्फ मुक्का सुकमा जिले के 41 मामले में एवं माड़वी हितेश (एसीएम) 14 मामले में वांछित थे। दोनों नक्सली अपने टीम के अन्य नक्सलियाें साथ कई बड़ी वारदातों एवं निर्दोष ग्रामीणों के हत्याओं में शामिल रहे हैं।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र किस्टाराम थाना क्षेत्राधिकार अंतर्गत पामलूर के जंगलों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुकमा डीआरजी द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत सुकमा के दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी की टीमें रवाना की गई थीं, मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से कुल 12 नक्सलियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए हैं, जिनमें 5 महिला नक्सलियाें के शव भी शामिल हैं। उन्हाेने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार सामग्रियाें में – 1. एके 47 रायफल 1 नग , मय मैगजीन 30 राउंड, 2. एसएलआर रायफल 1 नग मय मैगजीन 10 राउंड, 3. इंसास रायफल 1 नग, मय मैगजीन 26 राउंड , 4. बीजीएल लॉन्चर 4 नग मय बीजीएल सेल 11 नग , 5. 12 बोर रायफल 3 नग, मय राउंड 8 नग, 6. वायरलेस सेट 1 नग, 7. स्कैनर सेट 2 नग बरामद किया गया।
सुकमा एसपी किरण चौव्हाण ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में निरंतर एवं निर्णायक प्रगति हो रही है। हमारा स्पष्ट संदेश है कि हिंसा का कोई भविष्य नहीं है और संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से ही बस्तर आगे बढ़ सकता है। जो नक्सली कैडर अभी भी हिंसा के रास्ते पर चल रहे हैं, उनसे अपील है, कि वे समय रहते मुख्यधारा में लौटें और बस्तर के विकास, विश्वास एवं सौहार्द के अभियान का हिस्सा बनें।
मुठभेड़ में मार गिराए गए नक्सली कैडरों में –
1. वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का निवासी: तोयापारा गोरगुण्डा थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा। रैंक : कोंटा-किस्टाराम एरिया कमेटी इंचार्ज (डीव्हीसीएम)। इनाम राशि: ₹08 लाख, आरोप: 41 मामले जिनमें नागरिक हत्याएं, हमले, आईईडी विस्फाेट की साजिश में शामिल रहा।
2. माड़वी हितेश उर्फ हूंगा निवासी: निवासी रामाराम (रामूम) थाना चिन्तागुफा जिला सुकमा। रैंक: कोंटा एरिया कमेटी सचिव,(एसीएम)
इनाम राशि: ₹08 लाख आरोप: 14 मामले जिनमें नागरिक हत्याएं, हमले, आईईडी विस्फाेट की साजिश में शामिल रहा।
3. पोड़ियम जोगा निवासी: निवासी गच्चनपल्ली थाना भेजी जिला सुकमा। रैंक: पीएलजीए बटालियन नंबर 1 कंपनी नंबर 2, प्लाटून नंबर 2, डिप्टी कमांडर सेक्शन ‘‘ए‘‘ कमांडर । इनाम राशि: ₹ 10 लाख।
4. कोमरम बदरी पति कलमू प्रकाष उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी : आमापेंटा थाना किस्टाराम जिला सुकमा। रैंक : किस्टाराम एलओएस कमांडर, (एसीएम)। ईनामी: ₹ 5 लाख।
5. झितरू माडवी पिता जोगा निवासी : मनीकोंटा थाना एर्राबोर जिला सुकमा। रैंक: दक्षिण बस्तर डिविजन सीएनएम, (एसीएम)। ईनामी : ₹ 5 लाख।
6. माड़वी सुक्का निवासी: दंतेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा। रैंक : गोलापल्ली एरिया एक्शन टीम (एसीएम)। ईनामी : ₹ 5 लाख।
7. मुचाकी मुन्नी पति मंगडू पिता सोमा उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी : रेगड़गट्टा थाना भेजी जिला सुकमा। रैंक : कोण्टा एरिया कमेटी (एसीएम)।
ईनामी : ₹ 5 लाख।
8. माड़वी जमली निवासी : पूवर्ती थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। रैंक : कोण्टा एरिया कमेटी (एसीएम)। ईनामी : ₹ 5 लाख।
9. ACM पोड़ियम रोशनी निवासी : बोदारास (बोदराजपदर) थाना भेजी जिला सुकमा। रैंक : कोंटा एरिया कमेटी मेडिकल टीम अध्यक्षा (एसीएम)।
ईनामी : ₹ 5 लाख।
10. तामो नंदा निवासी: गोंदपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। रैंक: सीवायपीसीएम पोडियाम जोगा का गार्ड। ईनामी : 2 लाख।
11. मडकम रामा निवासी : टेटेमडगू थाना किस्टाराम जिला सुकमा। रैंक: पार्टी सदस्य (पीएम ) कोंटा एरिया कमेटी। ईनामी : ₹ 1 लाख।
12. मासे निवासी : पामेड़ क्षेत्र जिला बीजापुर। रैंक: पार्टी सदस्य (पीएम) कोंटा एरिया कमेटी। ईनामी : ₹ 1 लाख।
Trending
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी


