खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सुसाइड करने शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाली एक युवती की जान पुलिस ने बचा ली है। युवती शिवनाथ नदी में सुसाइड करने के लिए कूद गई थी। मौके पर तैनात डायल-112 के आरक्षक ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल नदी से बाहर निकाला। इससे उसकी जान बच गई। घटना शनिवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार डायल 112 के डीपीसीआर को सूचना मिली कि, एक अज्ञात महिला शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। काफी देर से महिला नदी के किराने बैठी हुई थी। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र में डायल 112 के चिता-2 वाहन को इवेंट दिया गया। डायल 112 की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर स्थिति को गंभीरता से लिया।
महिला काफी देर तक नदी के पास बैठी थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जब बात करने की कोशिश की तो वो भागने लगी, इसके बाद महिला ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान ही डॉयल-112 के आरक्षक जावेद अहमद खान ने महिला को लोगों की मदद से तत्काल बाहर निकाला। पुलिस ने जब महिला से कारण पूछा तो महिला ने गुमसुम होकर बैठी रही। महिला किसी से भी बात नहीं कर रही थी। पुलिस जब महिला को थाने लेकर आई तो भी वो कुछ भी नहीं बोल रही थी। काफी देर के बाद पुलिस ने महिला के घर की जानकारी जुटाई और उसे उसके घर जाकर छोड़कर आई।
Trending
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी


