खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या मामले (Action In Bilaspur Suicide Case) में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर विशेष समुदाय से आने वाले आरोपी द्वारा प्रताड़ना किए जाने की बात कही थी। इसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।
दरअसल, घटना मुंगेली जिले के बामपारा की है। हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले नरेश साहू ने एक वीडियो बनाकर जारी किया, जिसमें उसने एक मुस्लिम युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने पुतला दहन किया था। इस प्रदर्शन के बाद नरेश को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस ने प्रकरण की विधिवत जांच की। प्रार्थी से घटनाक्रम की जानकारी के बाद उसके बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी गई और सीसीटीवी इत्यादि साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी सोहेल ख़ान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


