सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। मान्यता है कि यदि शिवजी प्रसन्न हो जाएं तो जीवन की हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सोमवार का व्रत सभी राशियों के लिए शुभ फल देता है।
अगर पूजा और अभिषेक राशि के अनुसार किया जाए तो इसका प्रभाव और भी अधिक बढ़ जाता है। सोमवार भगवान शिव और चंद्रमा से जुड़ा दिन है। इसलिए इस दिन किए गए उपाय से आपके राशि और ग्रह-नक्षत्र पर भी प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का व्रत अत्यंत फलदायी है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार पूजा विधि-
पूजा विधि
मेष राशि: मेष राशि के जातक सोमवार को शिवलिंग पर शहद या गुड़ मिला जल चढ़ाएं। लाल रंग के फूल अर्पित करें। इससे आत्मबल बढ़ता है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को दूध, दही और चंदन से अभिषेक करना चाहिए। सफेद फूल चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पारिवारिक सुख बढ़ता है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक गंगाजल में दूर्वा मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है और वाणी में मधुरता आती है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए दूध, दही या घी से अभिषेक शुभ माना गया है। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करने से मन को शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक गुड़ मिले जल या शहद से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस दिन शिव मंदिर में घी का दीपक जलाने और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को गन्ने के रस या भांग के पत्ते से अभिषेक करना चाहिए। “ॐ नमः शिवाय” का नियमित जाप करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
तुला राशि: तुला राशि के जातक इत्र मिले जल या शुद्ध घी से अभिषेक करें। शिव सहस्रनाम का पाठ करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए सुगंधित दूध या गंगाजल-दूर्वा से अभिषेक लाभकारी है। इससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
धनु राशि: धनु राशि के जातक केसर युक्त दूध या कच्चे दूध से अभिषेक करें। यह उपाय भाग्य को मजबूत करता है।
मकर राशि: मकर राशि वालों को जल में गेहूं या काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। साथ ही गेहूं का दान करें। इससे शनि दोष में राहत मिलती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक सफेद तिल मिले जल या गन्ने के रस से अभिषेक करें। साथ ही “ॐ नमः शिवाय!” मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।
मीन राशि: मीन राशि वालों को कच्चे दूध में भांग के पत्ते या गन्ने का रस मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर पीपल का पत्ता चढ़ाने से विशेष फल मिलता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी


