नई दिल्ली। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म की टीम ने इसका टीज़र जारी किया है और तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सलमान खान की ये मच अवेटेड फिल्म एक सच्ची घटना से इंस्पायर है। चलिए यहां जानते हैं ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी क्या है?
‘बैटल ऑफ गलवान’ वाकई की कहानी क्या है?
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच 2020 में हुए संघर्ष पर आधारित है। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह झड़प जून 2020 में हुई थी। 15 जून को नियंत्रण रेखा (LAC) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया था। यह एक हिंसक झड़प थी जिसमें दोनों पक्षों को जानमाल का नुकसान हुआ। सीमा के पास फायरआर्म्स का इस्तेमाल न करने के समझौते के कारण, सैनिकों ने लाठियों और पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई लड़ी थी।
अल जज़ीरा के अनुसार, यह संघर्ष दो चीनी तंबुओं और निगरानी टावरों को लेकर हुए विवाद के कारण शुरू हुआ, जिनके बारे में भारतीय अधिकारियों का कहना था कि वे “एलएसी के भारतीय हिस्से में बनाए गए थे।” रॉयटर्स के मुताबिक, “दोनों पक्षों के लगभग 900 सैनिक आमने-सामने की लड़ाई में शामिल थे, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे को पत्थरों और कीलों से जड़ी लकड़ी की लाठियों से पीटा था।”
कब रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’?
सलमान खान ने फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाई है, जिन्होंने असाधारण साहस के साथ 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया और मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित हुए थे। सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘बैटल ऑफ गलवान’ स्टार कास्ट
अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के सपोर्टिंग कलाकारों में अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, ज़ेन शॉ, हीरा सोहल, निर्भय चौधरी, सिद्धार्थ मूली, अभिश्री सेन सहित कई कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के तहत सलमान खान ने किया है।
सलमान के बर्थडे पर रिलीज हुआ था फिल्म का टीजर
27 दिसंबर को अपने जन्मदिन को मौके पर सलमान खान ने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मच अवेटेज फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र जारी किया था। जिसमें अभिनेता एक्शन अंदाज में नज़र आ रहे हैं। एक मिनट के इस वॉर ड्रामा के टीज़र में खान एक बहादुर भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका में हैं, जो दुश्मन का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
टीज़र की शुरुआत सलमान खान की दमदार आवाज़ से होती है, जिसमें वे अपनी बटालियन को जोश से भरा भाषण देते हैं। बैकग्राउंड में ऊंचे पहाड़ी इलाकों के दृश्य दिखाए गए हैं। एक अन्य दृश्य में, खान को पेड़ की टहनी पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके बटालियन, दुश्मन से आमने-सामने की लड़ाई के लिए पत्थरों के साथ तैयार खड़े नजर आ रहे हैं। इस टीजर को देखने के बाद से फैंस फिल्म का रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


