नई दिल्ली।‘धुरंधर’ एक लार्ज स्केल एक्शन थ्रिलर है। रियल खुफिया मिशनों से इंस्पायर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म से रणवीर सिंह ने दो साल के ब्रेक के बाद सिनेमाघरों में धमाकेदार कमबैक किया है। उनकी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत हुई और रिलीज के तीन हफ्ते तक इसने टिकट खिड़की पर ऐसा गदर मचाया कि हर कोई हैरान रह गया। अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर’ ने 22वें दिन कितनी की कमाई?
आदित्य धर द्वारा निर्देशित और लिखित ‘धुरंधर’ दमदार कलाकारों की टोली और जबरदस्त कहानी की बदौलत तीन हफ्ते बाद भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने शानदार अभिनय किया है। छप्परफाड़ कलेक्शन करने के साथ ही इस फिल्म ने हर दिन नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं और इसकी ये सिलसिला रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी जारी है। हालांकि चौथे फ्राइडे इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बावजूद इसके इसने डबल डिजिट में ही कमाई की है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 173 करोड़ का कलेक्शन किया है।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 15 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 22 दिनों की कुल कमाई अब 648.50 करोड़ रुपये हो गई है।
‘धुरंधर’ ने जवान- कल्कि के उड़ा दिए परखच्चे
‘धुरंधर’ की कमाई में रिलीज के 22वें दिन बेशक गिरावट आई है लेकिन इस फिल्म ने एक बड़ी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल इस फिल्म ने 648.50 करोड़ की कमाई कर भारती। सिनेमा की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री कर ली है। इसी के साथ इसने शाहरुख खान की जवान के 640.25 करोड़ और कल्कि 2898 एडी के 646.31 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दी है। अब ये भारतीय सिनेमा की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Trending
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश


