नई दिल्ली। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में शानदार दो हफ्ते बीताने के बाद अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड पर बमफाड़ कलकेक्शन कर इतिहास रच दिया था। हालांकि तीसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिर भी इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में 18वें दिन अच्छी कमाई की है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 18वें दिन वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘कंतारा’ को पछाड़ा
‘धुरंधर’ ने रिलीज के 18 दिनों में दुनियाभर में 872.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है जिससे यह 2025 के बॉक्स ऑफिस चार्ट में टॉप पर पहुंच गई है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ इतिहास रचते हुए 2025 की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ऋषभ शेट्टी की ‘कंतारा चैप्टर 1’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 852 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘धुरंधर’ विदेशों में हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म बनी
निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने विदेशों में भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस साल की सबसे ज्यातदा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अपने तीसरे रविवार (17 दिनों) तक, फिल्म ने विदेशों में लगभग 186 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका विदेशों में कुल कलेक्शन 180.50 करोड़ रुपये था। ‘धुरंधर’ की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों का पॉजिटिव वर्लड ऑफ माउथ ने इसके कलेक्शन में हर दिन काफी इजाफा किया और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म अब विदेशों में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है और रणवीर सिंह की पहली 200 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है।
‘धुरंधर’ ने 18वें दिन भारत में कितना किया कलेक्शन
तीसरे वीकेंड में 95.25 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बाद, ‘धुरंधर’ के कलेक्शन में सोमवार को भारी गिरावट आई और सैकनिल्क के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, इसने लगभग 16 करोड़ रुपये कमाए। यह 57.14% की महत्वपूर्ण गिरावट है और अब तक फिल्म का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन है।
इसी के साथ अब तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई धीमी होने के संकेत मिले, फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को लगभग 22.5 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, सप्ताहांत में कलेक्शन में तेजी आई, तीसरे शनिवार को इसने 34.25 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को इसने 38.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार को ‘धुरंधर’ की हिंदी सिनेमाघरों में कुल ऑक्यूपेंसी 28.76% रही, जिसमें शाम और रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक आए। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन बढ़कर लगभग 686.25 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


