नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भारत में अब तक 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है,लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी दो फिल्मों का खेल बिगाड़ा दिया है। 28 नवंबर को रिलीज हुई धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन धुरंधर की रिलीज के बाद इस मूवी की चाल धीमी पड़ गई। दूसरी तरफ, 12 दिसंबर को रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना बिजनेस हुआ है।
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज से पहले चर्चा में रही, लेकिन अब उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने किस किसको प्यार करूं 2 का पूरा खेल खराब कर दिया। कपिल शर्मा की फिल्म का खाता बहुत कलेक्शन के साथ खुला। पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन कलेक्शन 2.50 करोड़ में सिमट गया। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन कॉमेडी फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ 85 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह तीन दिनों में ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिर्फ 7.20 करोड़ रुपये कलेक्शन कर पाई है।
‘तेरे इश्क में’ ने किया कितने करोड़ का बिजनेस?
अब बात करते हैं रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ की। साउथ स्टार धनुष और कृति सैनन की फिल्म शुरुआत में अच्छा बिजनेस कर रही थी, लेकिन धुरंधर ने इसकी रफ्तार को धीमा कर दिया। पहले हफ्ते ‘तेरे इश्क में’ ने 83 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते 25.15 करोड़ की कमाई हुई। पिछले 17 दिनों में धनुष और कीर्ति सेनन की फिल्म 113.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। लेकिन अब ‘तेरे इश्क में’ की कमाई की गति धीमी पड़ गई है। हर दिन सिंगल डिजिट में बिजनेस हो रहा है।
कितना है दोनों फिल्मों का बजट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष और कृति सैनन की फिल्म तेरे इश्क में 83 करोड़ रुपये की लगात में बनी है। इस तरह से देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है। दूसरी तरफ, कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का बजट 30 से 35 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। लेकिन जिस रफ्तार से यह कॉमेडी मूवी बिजनेस कर रही है, उससे बॉक्स ऑफिस पर इसका बजट निकाल पाना अभी मुश्किल लग रहा है।
Trending
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- खाद-बीज की कालाबाजारी पर प्रशासन का ‘हंटर’, 5 केंद्रों पर बिक्री बैन, 17 को नोटिस
- रात के अंधेरे में शिक्षा के मंदिर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, जेसीबी से ढहाया गया स्कूल भवन, गांव में आक्रोश
- मुंगेली नगर पालिका विवाद: भाजपा का अध्यक्ष रोहित शुक्ला पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘नाकामी छिपाने का जरिया’
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


