खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक सराफा व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की उठाई गिरी हो गई। व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में बैठकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान बदमाश कैश से भरा थैला उठाकर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी जगदलपुर का रहने वाला है। वह आज (रविवार) सुबह थैले में कैश लेकर रायपुर आ रहा था। इसी दौरान कांकेर थाना क्षेत्र स्थित माकड़ी ढाबे के पास उसने बस में थैला रखा और बाथरूम चला गया। इसी दौरान मौका पाकर चोर ने थैला पार कर लिया।
फिलहाल घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


