खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूरत (गुजरात) मजदूरी करने जा रहे रामानुजगंज के एक युवक का अपहरण कर मारपीट और यौन शोषण किया गया है। पीड़ित युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी एक युवक ने उसे बस पकड़ाने का विश्वास दिलाकर अपने साथ चलने को कहा और उसी भरोसे में युवक उसकी बाइक पर बैठ गया। लेकिन आरोपी उसे रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित घर ले गया, जहां उसने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।
पीड़ित के मुताबिक, वह सूरत जाने वाली ट्रेन पकड़ने रायपुर आया था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला। आरोपी ने मदद करने का दिलासा देते हुए कहा कि वह उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देगा। लेकिन जैसे ही युवक बाइक पर बैठा, आरोपी उसे घुमाते हुए एक अज्ञात स्थान पर ले गया और घर में कैद कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (अन नैचुरल सेक्स) किया। पीड़ित की चीखें सुनकर भी आरोपी नहीं रुका और पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने यह वीडियो उसके परिजनों को भी भेजा और कहा कि यदि इसे वायरल होने से बचाना है तो परिवार को डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की धमकी देकर आरोपी लगातार दबाव डालता रहा।
वारदात के दौरान मौके पाकर पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकला और सीधे अपने गृह क्षेत्र पहुंचा। वहां उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। मामला गंभीर होने पर रामानुजगंज पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस रायपुर के विधानसभा थाना भेज दिया।
रायपुर विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देना, आइटी एक्ट में अश्लील वीडियो बनाना व भेजना जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने तकनीकी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह लोगों को निशाना बनाता था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
Trending
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


