खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के संकनपल्ली के दर्जनों आदिवासी ग्रामीण आज बुधवार काे मोदकपाल थाना पहुंचकर उन्होंने जगदलपुर के भू–माफिया कमलदेव झा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमलदेव झा, भोला झा, प्रभाति झा, साकेत झा समेत कई लोगों ने अधिकारियों से सांठ-गांठ कर कूट–रचित दस्तावेज तैयार किए और उन दस्तावेजों के आधार पर आदिवासियों की जमीन अपने नाम करा ली। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध सौदे में तत्कालीन पटवारी, तहसीलदार और उप–पंजीयक की भी भूमिका रही है। जिनकी मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार हुए और बिना ग्रामीणों की जानकारी के संकनपल्ली की जमीनों का कब्जा बदल गया। आरोप है कि झा परिवार ने बस्तर के दंतेंश्वरी वार्ड में निवास के बावजूद संकनपल्ली की भूमि पर गैरकानूनी तरीके से खरीदी–बिक्री कर पट्टा भी बनवा लिया है।
संकनपल्ली निवासी बसवैया जव्वा ने बताया कि उन्हें यह जानकारी पटवारी से मिली कि उनकी पैतृक कृषि भूमि पर अचानक किसी कमलदेव झा का नाम दर्ज कर दिया गया है, और नक्शा कटवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बसवैया कहते हैं मैंने कभी जीवन में जमीन नहीं बेची, न ही बेचने का विचार किया। फिर भी मेरी जमीन पर किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति का नाम चढ़ा दिया गया। हमारा परिवार सदमे में है। हमारी जमीन ही हमारा जीवन है। इसे छीन लिया गया तो हम जिएंगे कैसे,बसवैया व ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विधायक विक्रम मंडावी बोले ‘बस्तर में अवैध जमीन कारोबार चिंता का विषय पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा बस्तर में लगातार आदिवासियों की जमीनों पर अवैध कब्जे और अवैध खरीदी–बिक्री चिंता जनक है। उन्होंने मांग की कि ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देने वालों, उनकी मदद करने वाले अधिकारियों और भू–माफियाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि बस्तर में जमीनों की लूट पर लगाम लग सके।
मोदकपाल थाने में इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाने के दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद सदस्य मनोज अवलम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, संकनपल्ली के सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


