खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में पुनर्वासित परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा आज पुनर्वासित श्रमिकों का पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पुनर्वासित परिवारों को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सुरक्षित, स्वावलंबी और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार और श्रम कल्याण अधिकारी गोपाल पटेल उपस्थित रहे। श्रमिकों को मिली योजनाओं की विस्तृत जानकारी पंजीयन के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया, प्रसूति सहायता ,शिक्षा सहायता ,चिकित्सा सुविधा ,दुर्घटना सहायता ,पेंशन सहित अन्य लाभ रोजगार एवं प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रम विभाग पुनर्वासित परिवारों को केवल पंजी स्वरोजगार एवं नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अभियान आगे भी जारी रहेगा श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले के सभी पात्र पुनर्वासित परिवारों को समयबद्ध तरीके से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन व श्रम विभाग की पहल से पुनर्वासित परिवारों के जीवन में नए अवसरों की शुरुआत हो रही है- सुरक्षित जीवन, आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मानजनक भविष्य की ओर एक मजबूत कदम।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


