नई दिल्ली। धनुष की ‘तेरे इश्क में’ ने ओपनिंग डे पर ऐसा धाकड़ कलेक्शन किया कि टॉप 10 ओपनिंग लेने वाली 2025 की 9वीं फिल्म बन गई। 28 नवंबर को रिलीज हुई ये फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन के लिए बिजनेस कर रही है।
आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी लव स्टोरीज की अलग फैन फॉलोविंग है और जब उनकी हालिया रिलीज को अच्छे रिव्यूज मिले तो फिल्म देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े और अब दूसरे दिन भी फिल्म का प्रदर्शन बेहतरीन होता जा रहा है।
‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 10:15 बजे तक 17 करोड़ कमाते हुए टोटल 33 करोड़ बटोर लिए हैं। बता दें कि आज का डेटा फाइनल नहीं है। इसमें बदलाव हो सकता है।
‘तेरे इश्क में’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
फिल्मीबीट के मुताबिक, फिल्म का बजट 85 करोड़ के आसपास है। किसी फिल्म को हिट होने के लिए अपनी लागत से कम से कम दोगुना कमाना होता है और इस हिसाब से ‘तेरे इश्क में’ को 130 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी तभी फिल्म हिट हो पाएगी।
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 22 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।
‘तेरे इश्क में’ ने तोड़ा ‘शमिताभ’ का रिकॉर्ड
फिल्म ने दूसरे ही दिन इतनी कमाई कर ली है जितनी कमाई 2015 में रिलीज हुई ‘शमिताभ’ ने लाइफटाइम में की थी। इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक 22.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि ये फिल्म भी धनुष की थी जिसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे।
अब फिल्म का अगला टारगेट धनुष की ही एक और हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ (2013) है जिसने 60.22 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
‘तेरे इश्क में’ के बारे में
आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ इस बार कृति सेनन की जोड़ी बनी है। फिल्म को एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में 3.5 स्टार देते हुए बेहतरीन फिल्म बताया है। रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


