नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार 24 नवंबर को मुंबई में कर दिया गया। एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए कई स्टार्स श्मशान घाट में मौजूद रहे। जिनकी अब कुछ भावुक तस्वीरें सामने आई है। इन्हें देख अब यूजर्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में फेमस सिंगर मीका सिंह भी शामिल हुए थे। जो इस दौरान काफी परेशान दिखाई दिए।
हेमा मालिनी भी अपने पति धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद काफी टूटी हुई नजर आई। जो रोते हुए श्मशान से निकली थी।
एक्ट्रेस के साथ इस दौरान उनकी बेटी ईशा देओल भी साथ थी। पिता को खोने के बाद ईशा भी बुरे हाल में नजर आई।
धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी अपने दादा को अंतिम विदाई देने के बाद बेहद उदास नजर आए।
सलमान खान के पिता सलीम खान भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वो भी एक्टर को खोकर काफी दुखी थे।
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र को खोकर बेहद बेबस नजर आए। उनकी आंखों में भी आंसू थे।
एक्टर के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा भी श्मशान घाट पहुंचे थे।
आमिर खान भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद एक्टर की आंखें भी नम दिखी।
दिग्गज एक्ट्रेस रही पूनम ढिल्लों भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंची थी।
सलमान खान भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। जो इस दौरान आखों पर चश्मा लगाकर अपने आंसू छिपाते नजर आए।
दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो धर्मेंद्र के निधन से गहरे सदमे में दिखी। एक्ट्रेस इस खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रही थी।
एक्टर रणवीर सिंह भी धर्मेंद्र के निधन के बाद टूटे हुए नजर आए। एक्टर ने धर्मेंद्र के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया था।
हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपने खास दोस्त धर्मेंद्र को खोकर बेहद दुखी हैं। एक्ट्रेस उनकी मौत के बाद देओल परिवार से मिलने उनके घर पहुंची।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


