
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को एक खुशखबरी दिया है। एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में सोनम ने पिंक कलर का आउटफिट पहन रखा है। फोटोज में वो काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रही हैं।
एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मदर.’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद इस कपल को बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं हैं। अपने इस पोस्ट में सोनम कपूर ने बताया है कि उनका बेबी साल 2026 में आने वाला है।
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे। जिसका नाम इस कपल ने वायु रखा है। वहीं, अब ये दोबारा से मां बनने जा रही हैं।


