खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बड़मार में अलाव तापते समय आग की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मंशीदास महंत (72 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने सात बेटों और बहुओं के साथ रहते थे। ठंड से बचने के लिए परिवार रोजाना घर में अलाव जलाता था।
रविवार रात को भी परिवार ने अलाव जलाया था। देर शाम तक सभी लोग आग तापते रहे, जिसके बाद अपने-अपने कमरों में चले गए। मंशीदास महंत अलाव के पास ही चटाई बिछाकर कंबल ओढ़कर सो गए थे। रात करीब 12 बजे मंशीदास की चीख सुनकर परिजनों की नींद खुली।
बाहर आकर देखा तो बुजुर्ग कंबल सहित आग की लपटों में घिरे हुए थे। परिजनों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक मंशीदास करीब 80 प्रतिशत झुलस चुके थे। परिजन प्राथमिक उपचार के तौर पर शरीर पर स्याही लगाने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। दो दिनों तक चले इलाज के बाद देर रात मंशीदास ने दम तोड़ दिया।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, सेफ्टी ऑडिट और FIR सार्वजनिक करने की मांग
- धमतरी में मानवता शर्मसार: गाय के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल, अपराधी गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
- CM विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न
- सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव
- सुशासन तिहार 2026: जशपुर के सिमड़ा में उमड़ी भीड़, द्वार पर समाधान पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे
- सुशासन तिहार 2026′ में साकार हुआ पक्के घर का सपना, 4 परिवारों को मिली नई जिंदगी की चाबी
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी


