खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। इस बार दुर्ग शहर के पोलसाय पारा में नाले में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मियों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को नाली में फेंका गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। सोमवार की सुबह पोलसाय पारा में सफाई के दौरान कर्मियों की नजर नाले में शव पर पड़ी। देखते ही देखते बात फैली और भीड़ जमा हो गई। मौके से पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस की टीम भी पहुंची। पहले तो शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया।
शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
- आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला


