Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
    • छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
    • सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
    • आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
    • रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
    • सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
    • वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
    • धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » “परंपरागत खेती से आत्मनिर्भर कृषि की ओर बेमेतरा का सफर”
    दुर्ग

    “परंपरागत खेती से आत्मनिर्भर कृषि की ओर बेमेतरा का सफर”

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 11, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्ष 2012 से 2025 तक का यह कालखंड जिले के किसानों के लिए एक परिवर्तनकारी दौर साबित हुआ है। आधुनिक तकनीक, योजनाबद्ध प्रयास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों की मेहनत के परिणामस्वरूप बेमेतरा ने कृषि उत्पादन, सिंचाई विस्तार, बीज आत्मनिर्भरता, तथा टिकाऊ खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
    फसल क्षेत्र विस्तार: उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
    वर्ष 2012 में खरीफ फसलों का क्षेत्रफल 193.47 हेक्टेयर था, जो 2025 में बढ़कर 225.36 हेक्टेयर हो गया है। रबी फसलों का क्षेत्रफल भी 136.33 हेक्टेयर से बढ़कर 172.63 हेक्टेयर तक पहुँच गया।
    इसी के साथ, जिले की फसल समग्र उत्पादकता 2012 के 147.00 हेक्टेयर से बढ़कर 2025 में 176.00 हेक्टेयर तक पहुँची। यह वृद्धि दर्शाती है कि जिले में कृषि भूमि का बेहतर उपयोग, उन्नत तकनीकी हस्तांतरण और किसानों की जागरूकता ने उत्पादन क्षमता को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।
    नगदी फसल क्षेत्र विस्तार: किसानों की आमदनी में नई ऊर्जा
    वर्ष 2012 में जिले में गन्ने की खेती मात्र 2.09 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही थी, जो 2025 में बढ़कर 3.853 हेक्टेयर हो गई है। कपास जैसी वाणिज्यिक फसल, जो 2012 में लगभग अनुपस्थित थी, 2025 तक 2.28 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो चुकी है। इसी प्रकार साग-सब्ज़ी उत्पादन क्षेत्र 3.046 हेक्टेयर से बढ़कर 5.424 हेक्टेयर हो गया है। इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि किसानों ने पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी रुख किया है, जिससे उनकी आय में बहुगुणा वृद्धि हुई है।
    सिंचित क्षेत्र में विस्तार: जल संसाधनों का बेहतर दोहन
    वर्ष 2012 में खरीफ मौसम में सिंचित क्षेत्र 90,711 हेक्टेयर था, जो 2025 में बढ़कर 1,30,624 हेक्टेयर हो गया है।
    रबी मौसम में भी सिंचित क्षेत्र 71,931 हेक्टेयर से बढ़कर 92,500 हेक्टेयर तक पहुँचा है। यह उपलब्धि बताती है, कि जिले में सिंचाई योजनाओं, नलकूपों, लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता में क्रांतिकारी सुधार हुआ है।
    प्रमाणित बीज उत्पादन: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    वर्ष 2012 में प्रमाणित बीज उत्पादन के तहत अनाज फसलों का उत्पादन 559.10 क्विंटल था, जो 2025 में बढ़कर 1080.30 क्विंटल हो गया है। इसी प्रकार, दलहन बीज उत्पादन 23.80 क्विंटल से बढ़कर 539.48 क्विंटल हो गया है।
    यह परिवर्तन दर्शाता है कि जिले ने न केवल स्थानीय बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बना है।
    धान विक्रय करने वाले कृषकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि
    वर्ष 2012 में जहाँ मात्र 66,795 किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करते थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 1,57,633 तक पहुँच गई है। यह वृद्धि कृषि विपणन में किसानों की बढ़ती भागीदारी, पारदर्शिता और शासन की किसान हितैषी नीतियों का प्रतिफल है। किसानों की आमदनी और भरोसे दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
    आदान सामग्री वितरण: संसाधन सशक्तिकरण का विस्तार
    वर्ष 2012 में खरीफ बीज वितरण 33,321.33 क्विंटल था, जो 2025 में बढ़कर 44,482.40 क्विंटल हो गया है।
    रबी बीज वितरण 6,125.63 क्विंटल से बढ़कर 29,967.30 क्विंटल तक पहुँचा है द्य उर्वरक वितरण में भी दोगुनी से अधिक वृद्धि हुई है कृ खरीफ में 43,681 क्विंटल से बढ़कर 94,357 क्विंटल तथा रबी में 9,205 क्विंटल से बढ़कर 45,550 क्विंटल तक। यह आँकड़े दर्शाते हैं कि कृषि इनपुट की सहज उपलब्धता ने जिले की उत्पादन क्षमता को नई दिशा दी है।
    विविध क्षेत्र में प्रगति: आधुनिकता और परंपरा का संगम
    वर्ष 2012 में जिले में 266 (निजी एवं सहकारी) आदान वितरण केंद्र संचालित थे, जो 2025 तक बढ़कर 653 केंद्रों तक पहुँच गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की संख्या 22,500 से बढ़कर 1,59,464 तक पहुँचना किसानों की वित्तीय पहुँच और आत्मनिर्भरता का द्योतक है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2012 में जहाँ जैविक एवं प्राकृतिक खेती का क्षेत्र शून्य था, वहीं 2025 तक 1,080 हेक्टेयर जैविक खेती और 450 हेक्टेयर प्राकृतिक खेती का विस्तार हुआ है। यह परिवर्तन पर्यावरण-संवेदनशील, टिकाऊ और स्वस्थ कृषि पद्धतियों की दिशा में जिले के अग्रसर होने का प्रतीक है।
    आत्मनिर्भर किसान, समृद्ध बेमेतरा
    वर्ष 2012 से 2025 तक बेमेतरा जिले की कृषि यात्रा आत्मनिर्भरता, नवाचार और सतत विकास की कहानी कहती है।
    सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकारियों के सतत प्रयासों, और किसानों की मेहनत से आज बेमेतरा जिले ने छत्तीसगढ़ में एक कृषि उत्कृष्टता मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
    फसल विविधीकरण, सिंचाई विस्तार, बीज आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-संवेदनशील खेती जैसे क्षेत्रों में मिली ये सफलताएँ भविष्य के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

    May 9, 2026

    बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

    May 8, 2026

    चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक

    May 7, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,342

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,219
    Don't Miss
    रायपुर

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    By Khabar WorldMay 9, 20266

    KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर के प्रबंधन द्वारा यह स्पष्ट…

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026

    आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

    May 9, 2026

    आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी

    May 9, 2026

    रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 9, 2026

    सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल

    May 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.