खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मौसम बदलने के साथ ही अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो गया है, आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने के आसार हैं। बीते दिनों तूफानी चक्रवात मोंथा के असर से जहां बस्तर में खासी बारिश हुई और ठंड का असर पड़ने लगा। इसके बाद जैसे ही तूफानी चक्रवात मोंथा का असर खत्म हुआ, अब शीत ऋतु का आगाज हो चुका है। अगले 6 दिन साफ रहेगा आसमान, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके कारण अगले तीन दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि तूफानी चक्रवात मोन्था के असर से मौसमी तंत्र पर खासा असर पड़ा है। वहीं अब तापमान में गिरावट का दौर भी धीरे-धीरे शुरू होने की स्थिति में आ गया है। आज शनिवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले 6 दिन साफ रहेगा आसमान, लेकिन तापमान में हल्की गिरावट के आसार है।
Trending
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा


