खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर धान खरीदी से पहले सुकमा पुलिस ने धान से लदे आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ पासिंग दो पिकअप को जब्त किया है। दोनाे पिकअप वाहन से अवैध तरीके से धान का परिवहन किया जा रहा था। पुसपाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से बड़ी मात्रा में धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश की जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाकर नेतानार मोबाइल चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान AP 39 TD 7219 और CG 17 KN 8852 क्रमांक के दो पिकअप वाहनों को रोका गया। जब चालकों से धान से संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों वाहनों में रखे धान को जब्त कर लिया। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है, जो आगे की कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
Trending
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा


