खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां शिक्षक, जो बच्चों के भविष्य के निर्माता कहलाते हैं, वही अब अनुशासन और जिम्मेदारी की सीमाएं तोड़ते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि धनगंवा संकुल के ग्राम पंचायत नेवारी में शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। स्कूल के मासूम बच्चे उन्हें उठाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन शिक्षक वहीं जमीन पर गिर पड़े। यह पूरा दृश्य एक ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपाठक के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन न तो संकुल समन्वयक ने कार्रवाई की और न ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कोई कदम उठाया।घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने तत्काल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन से मुलाकात कर शिकायत की है। शिक्षा विभाग की लापरवाही अब सवालों के घेरे में है। क्योंकि जब शिक्षक ही नशे में स्कूल आएंगे, तो बच्चों को संस्कार कौन सिखाएगा?
Trending
- सुशासन तिहार 2026: छत्तीसगढ़ में सुपोषण का नया दौर, ‘पोठ लईका अभियान’ से संवर रहा भविष्य
- निश्चय से नया जीवन: रायपुर जेल के 67 बंदियों ने थामी कौशल की राह, अपराध छोड़ अब बनेंगे उद्यमी
- रायपुर महिला जेल में मदर्स डे पर ‘वीडियो कॉलिंग’ की सौगात, बंदिनियों की आंखों में झलकी खुशी
- अबूझमाड़ में चमत्कार: ITBP और ग्रामीणों ने मिलकर खड़ा किया 60 मीटर लंबा पुल
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार


