नई दिल्ली। प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एडिट वर्जन की शुरुआत अच्छी हुई थी और इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को करारा झटका लगा है। जानते हैं ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के 5वे दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘बाहुबली: द एपिक’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘बाहुबली: द एपिक’ की कमाई में सोमवार से गिरावट देखी जा रही है। हालांकि इस फिल्म ने मजबूत शुरुआत की थी। गुरुवार के प्रीमियर शो से इसने 1.15 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 9.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही। फिर रविवार को ‘बाहुबली: द एपिक’ ने 6.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।हालांकि, चौथे दिन (सोमवार) को ये फिल्म मंदी का शिकार हो गई और इसने बस 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को यानी 5वें दिन ‘बाहुबली: द एपिक’ ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए।
इसी के साथ भारत में ‘बाहुबली: द एपिक’ का अब तक का यानी 5 दिनों का कुल कलेक्शन 27.60 करोड़ रुपये है।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने वर्ल्डवाइड कितना कर लिया कलेक्शन?
‘बाहुबली: द एपिक’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 41.85 करोड़ की कमाई कर ली है। इस मूवी के क्रेज को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले दिनों में ये रफ्तार पकड़ सकती है।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने धड़क 2 और मालिक के छुड़ाए छक्के
‘बाहुबली: द एपिक’ की कमाई वीकडेज में बेशक घट गई है लेकिन ये कई फिल्मों को मात भी दे रही है। फिलहाल इसने सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 के लाइफटाइम नेट कलेक्शन 24.24 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ इसने राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्राम मालिक के 26.36 करोड़ के कलेक्शन को भी मात दे दी है। अब देखने वाली बात होगी की अपने दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म और कितनी मूवीज को धूल चटा पाती है।
‘बाहुबली: द एपिक’ के बारे में
यह दोनों बाहुबली फिल्मों बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) का कंबाइंड वर्जन है। कुल मिलाकर 5 घंटे से ज़्यादा लंबी इस फिल्म की ड्यूरेशन को घटाकर 3 घंटे 44 मिनट किया गया है। रीमास्टरिंग प्रोसेस के दौरान फिल्म में विजुअल्स और साउंड रिलेटेड सुधार भी किए गए, कुछ हिस्सों को काटा या हटाया गया है।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


