नई दिल्ली। सर्दी, खांसी, जुकाम और बंद नाक में अदरक, तुलसी, काली मिर्च, लौंग, सोंठ से बना काढ़ा पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और वायरस जल्दी खत्म हो जाता है। आइये जानते हैं कैसे बनाएं काढ़ा।..
आने वाला है सर्दी बढ़ जाता है वायरस का खतरा
कभी धूप, तो कभी बरसात इस बदलते मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम समेत कई बीमारियां पकड़ना स्वभाविक हो जाता है। वहीं, अब सर्दी का मौसम भी आने वाला है। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम, नाक बंद हो जाना ऐसी बीमारी काफी बढ़ जाती है।
सर्दी मे घट जाती है इम्युनिटी पावर
बदलता तापमान वायरस और बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है। इन दिनों हमारी इम्युनिटी थोड़ी कमजोर होते ही ये हम पर हमला कर देती है। सर्दी,खांसी, जुकाम, नाक बंद हो जाना बीमारी पकड़ती है। ऐसे मे ना ही खाने-पीने का मन करता है और नींद में भी काफी समस्या उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में दिन भर चिड़चिड़ापन जैसे महसूस होता है।
सर्दी के दिनों मे करे काढ़ा त्यार
इस स्थिति में पहले के लोग तुरंत अंग्रेजी दवाईयां खाने से बचते थे। घर के बुजुर्ग महिलाएं जैसे दादी-नानी घर पर कुछ चीजों से दवाई तैयार करती थी। जिसे काढ़ा कहते हैं। काढ़ा पीकर लोग काफी आराम महसूस करते थे। वहीं, काढ़ा की रेसिपी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे सर्दियों मे अपनाकर आप भी अपना सर्दी, खांसी, जुकाम और नाक बंद होना इन सब बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
काढ़ा बनाने की जाने रेसिपी
बंद नाक खोलने और सर्दी को भगाने के लिये काढ़ा बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है। जैसे 1 कप पानी, 1 इंच अदरक का टुकड़ा पूरा पिसा हुआ, 08-10 तुलसी के पत्ते, 6-7 काली मिर्च के दाने हल्के से कुटी हुई, 1 चम्मच शहद, लौंग, थोड़ा सा गुड़ मिठास के लिये आप चाहे तो नहीं भी दे सकते हैं।
बर्तन मे पानी उबलने दे दे
सबसे पहले गैस ऑन करें। एक बर्तन में 2 कप पानी लें और पानी को खोलते वक्त तक गर्म करें। जब पानी पूरी तरह गर्म हो जाए तो उसमें पिसा हुआ अदरक, सौठ, काला मिर्च, लौंग,तुलसी का पत्ता इत्यादि चीजों को डालें।
सब चीजों को पानी मे उबाले
अब गैस को मध्यम आंच में रखें और पानी को तब तक उबलने दें। जब तक पानी आधा न हो जाए। इससे सभी सामग्री जो पानी में डाला हुआ है वह पूरी तरह घुल जाएगा। जब वह पूरी तरह घुल जाए, तो उसे गैस को बंद कर दें और उस पानी को छलनी में अच्छे से छान लें।
आपका काढ़ा त्यार हो जायेगा
जब वह हल्का गुनगुना हो जाए, तो उसमें शहद मिलाकर हो सके तो आप मिठास के लिए गुड़ भी मिलाकर पी सकते हैं। यह काढ़ा सुबह दोपहर और शाम 3 समय अगर आप पीते हैं, तो सर्दी गायब हो जायेगी और बंद नाक तुरंत खुल जाएगी। ध्यान रहे रात में काढ़ा बनाकर ना पिएं
काढ़ा होता है इम्युनिटी बूस्टर
अदरक, तुलसी का पत्ता, काला मिर्च, लौंग, सोंठ इत्यादि चीजों का काढ़ा पीने के गजब फायदे हैं। इसे पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कीटाणु नष्ट हो जाता है वायरस खत्म हो जाता है। साथ ही बीमारी शरीर से गायब हो जाती है।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


