नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ रहा है। इस मौसम में हमारी त्वचा में रूखापन आ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके त्वचा में रूखापन न आए तो आपको कुछ ऐसे देसी उपाय अपनाने चाहिए जो अपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। सुल्तानपुर की ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट सुरभि शर्मा लोकल 18 से बताती हैं कि चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, दाग-धब्बे और मुंहासे कम होते हैं। सनबर्न से राहत मिलती है और झुर्रियों जैसी उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को कोमल बनाता है और चमकदार निखार देता है।
रात में लगाएं देशी घी
घी में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इससे चेहरा सिर्फ हाइड्रेटेड ही नहीं बल्कि नैचुरली ग्लो करता है। यही वजह है कि दादी-नानी हमेशा स्किनकेयर में घी का जिक्र करती थीं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे और त्वचा का रूखापन चला जाए तो आपको रात में देसी घी लगाकर सो जाना चाहिए। सुबह आपकी स्किन में ग्लो आ जाएगा।
ग्लिसरीन लगाने के फायदे
त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा में नमी बरकरार रहती है और उसे जवां और स्वस्थ चमक मिलती है। त्वचा की ऊपरी परत तक नमी पहुंचाकर, ग्लिसरीन झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और त्वचा को मुलायम और मुलायम बनाए रखता है। ग्लिसरीन त्वचा की कार्यक्षमता में भी सुधार करके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। सुरभि बताती हैं कि गुलाब जल त्वचा के पोर्स को साफ करता है और इससे मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है। गुलाब जल में मौजूद विटामिन-ई स्किन के सेल्स की मरम्मत करता है और खराब हुई सेल्स को ठीक करने में मदद करता है। इन दोनों को मिलाकर लगाने से त्वचा में ग्लो बढ़ता है और इससे रंगत निखरती है।
नारियल का तेल भी लाभदायक
नारियल का तेल काफी लाभदायक होता है। यह आपकी त्वचा की सुरक्षित परत को मजबूत करने में मदद करता है और नमी को अंदर ही रोके रखता है। सूजन कम करता है। नारियल के तेल में सूजनरोधी गुण होते हैं, जिससे यह चिड़चिड़ी और घिसी हुई त्वचा के लिए फायदेमंद है।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

