नई दिल्ली। लहसुन भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा है, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तो किया ही जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में भी जाना जाता है। ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और खून को साफ करते हैं।
इसके अलावा यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा और संतुलन बना रहता है। लहसुन में विटामिन-A, विटामिन-B, कैल्शियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व हार्ट, लिवर, डायबिटीज, कब्ज, सर्दी-जुकाम और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। डॉ। मौर्य के अनुसार, लहसुन को खाली पेट खाने से इसका असर और भी ज्यादा होता है।
दिल के लिए कैसे फायदेमंद लहसुन
अगर इसे रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ दो कलियां खाई जाएं तो यह दिल की नलियों को साफ रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। साथ ही खून को पतला करने और थक्के बनने से रोकने में भी मदद करता है। लहसुन निमोनिया जैसे संक्रामक रोगों में भी कारगर है। यह शरीर को गर्म रखता है और ठंड में होने वाली एलर्जी या खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में इसे “घर का वैद्य” कहा गया है।
लहसुन खाने का सही तरीका
लहसुन का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। चाहे वह चटनी हो, अचार, सब्जी या दाल। इसके औषधीय गुण किसी भी रूप में कम नहीं होते। आयुर्वेद में बताया गया है कि लहसुन में पांच तरह के रस पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। हालांकि, डॉ। मौर्य यह भी चेतावनी देते हैं कि जिन लोगों को बवासीर, नाक से खून बहने या शरीर की तासीर ज्यादा गर्म होने की समस्या हो, उन्हें लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


