नई दिल्ली। आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एमडी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर ,राजस्थान) बताती हैं, कि तुलसी बेहद गुणकारी होती है ।इसमें एंटीफंगल एंटीवायरल और जीवाणु रोधी गुण होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
तुलसी का पौधा जिसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही आयुर्वेद में भी अपना एक अलग महत्व है। यह हिंदू धर्म में पूजा जाता है। वहीं आयुर्वेद में इसे एक औषधीय पौधा माना गया है।
पुरातन काल से ही प्रत्येक भारतीय के घर तुलसी के पौधे का आध्यात्मिक रूप से पूजन किया जाता है। साथ आयुर्वेदिक में इसका उपयोग बड़ा ही गुणकारी है। इसीलिए इसका उपयोग औषधि है के रूप में भी किया जाता है
तुलसी बेहद गुणकारी होती है इसमें एंटीफंगल एंटीवायरल और जीवाणु रोधी गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं । खासकर सर्दी के मौसम में तुलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।क्योंकि इसमें यूजेनॉल मौजूद होता है ।जो कई तरह की छोटी बड़ी समस्याओं से आपको बचाए रखता है।
डा आकांक्षा दीक्षित के मुताबिक औषधीय प्रयोग की दृष्टि से तुलसी की पत्तियां अधिक गुणकारी मानी जाती हैं। इनको आप सीधे खा सकते हैं। तुलसी के पत्तों की तरह तुलसी के बीज भी फायदे मंद होते हैं। यदि आप तुलसी के बीज और पत्तियों का चूर्ण बना सकते हैं ।
इसकी पत्तियों में कफ पाचन शक्ति एवं भूख बढ़ाने और रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा तुलसी के पत्ते का फायदा बुखार दिल से जुड़ी बीमारियां पेट दर्द, गले को साफ करने में बेहद लाभदायक होती हैं।
तुलसी का पौधा दो तरह का होता है एक श्यामा तुलसी और दूसरी श्वेत तुलसी श्याम तुलसी अर्थात काली तुलसी होती है। जबकि श्वेत तुलसी हरी होती है। इस पौधे की लंबाई अधिकतर 1 फुट से लेकर 3 फीट तक होती है।
इसकी खास बात यह है कि यह पौधा आध्यात्मिक होने के साथ ही औषधि गुणों से भरपूर होता है। इसमें प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है इसीलिए कोरोना के लिए बेहद लाभदायक है ।क्योंकि तुलसी एंटीबायोटिक का काम करती है। इसका उपयोग करने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है।
Trending
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल


