नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे देसी खाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर है। यह हड्डियों और मांसपेशियों में भी जान भर देगा। जी हां दूध और रोटी को एक साथ मिलाकर खाना, जो एक पारंपरिक आहार भी है। यह बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों के लिए तो रामबाण है।
पाचन में सुधार
रोटी में फाइबर पाया जाता है और साथ में दूध की ठंडक मिलकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। रोटी दूध का मिलन कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। इसका नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत और मल त्याग की समस्या दूर होती हैं।
पेट और एसिडिटी
दूध और रोटी का भोजन पेट के लिए हल्का और सुपाच्य होता है। इसके सेवन से एसिडिटी, जलन और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। खास तौर से रात में इसका सेवन पेट को शांत करने के साथ अनिद्रा की समस्या से निजात दिला सकती हैं।
शरीर में ऊर्जा
दूध और रोटी शरीर को दिनभर की थकान के बाद जरूरी ऊर्जा देता है। दूध में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं, जिसके साथ रोटी का स्टार्च मिलकर शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते है, जिसके कारण दिनभर शरीर में ऊर्जा बना रहता है।
थकान और कमजोरी
दूध और रोटी खाने से शारीरिक कमजोरी और थकान को दूर होती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो लंबे समय से बीमार या शरीर में कमजोरी बनी रहती है। इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य
रोटी और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व न केवल शरीर, बल्कि मस्तिष्क को भी लाभ पहुंचाते हैं। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड मस्तिष्क को शांत करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे मानसिक थकान कम होती है।
गहरी नींद में लाभ
दूध और रोटी का सेवन खासकर रात को करने से नींद की समस्या में सुधार होता है। यह हार्मोन को सक्रिय करता है, जिससे नींद जल्दी, गहरी व सुकून भरी आती है। यह अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
वजन और रक्तचाप
दूध और रोटी वजन बढ़ाने वालों के लिए उत्तम आहार है। साथ ही, बासी रोटी को दूध में भिगोकर खाने से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह हृदय के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


