नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दो जॉली (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) पहली बार एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट थी। हालांकि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग नहीं हुई फिर भी इसने प्री टिकट सेल में ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया था। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। चलिए यहां जानते हैं ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी और इसमें अरशद वारसी ने जॉरी का किरदार निभाया था। इसके बाद 2017 में आई जॉली एलएलबी 2 मे अक्षय कुमार ने जॉली बनकर हर किसी का दिल जीत लिया दोनों ही फिल्मों को दर्शको से भरपूर प्यार मिला था। अब इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ है। फर्स्ट डे फिल्म को देखने वालों ने इसकी खूब तारीफ की है। वहीं अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है। इसी के साथ ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अच्छी ओपनिंग की है।
सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले दिन कई फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘जॉली एलएलबी 3’ की शुरुआत अच्छी हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर साल 2025 के एक या दो नहीं कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने इन मूवीज के ओपनिंग डे की कमाई को मात दी है।
मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
परम सुंदरी 7.37 करोड़ रुपये
कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
मां- 4.93 करोड़ रुपये
सितारे जमीन पर- 10.70 करोड़ रुपये
भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
केसरी वीर- 25 लाख रुपये
कंपकंपी- 26 लाख रुपये
द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
फुले- 15 लाख रुपये
ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़ रपुये
जाट- 9.62 करोड़ रुपये
द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
इनके अलावा इस फिल्म ने सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (50 लाख रुपये), मेरे हसबैंड की बीवी (1.75 लाख रुपये), बैडएस रवि कुमार (3.52 करोड़ रुपये), लवयापा (1.25 करोड़ रुपये) देवा (5.78 करोड़ रुपये), इमरजेंसी (3.11 करोड़ रुपये), आजाद (1.50 करोड़ रुपये) और फतेह (2.61 करोड़) रुपये के पहले दिन के कलेक्शन को मात दे दी है।
जॉली एलएलबी 3 के बारे में
जॉली एलएलबी में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे, जबकि जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस थ्री-क्वल में दोनों जॉली और सौरभ शुक्ला अपनी आइकॉनिक भूमिका में हैं। हुमा कुरैशी और अमृता राव ने भी पिछली फिल्मों के अपने किरदारों को दोहराया है। यह ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा स्टार स्टूडियो 18 और कांगड़ा टॉकीज़ द्वारा निर्मित है।
Trending
- महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान


