नई दिल्ली। डासरिया एक छोटा लेकिन सेहत से भरपूर फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। हरे और हल्के पीले रंग के यह फल राजस्थान और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में खूब मिलते हैं। नन्हें-नन्हें फलों में पोषण का खजाना छिपा होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ। नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी खनिज पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह फल पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, कब्ज से राहत देने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, डासरिया का नियमित सेवन हृदय के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे कच्चा फल, सुखाकर या चटनी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। डासरिया की खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद बहुत शानदार होता है। यह हर किसी को पसंद आती है।
कैसे बनती है डासरिया की पारंपरिक चटनी
गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि डासरिया की चटनी बनाना बेहद आसान है और इसमें खास स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। सबसे पहले डासरिया फलों को धोकर उबाल लिया जाता है। जब ये नरम हो जाएं, तो इन्हें मसाले के साथ कूटकर या पीसकर चटनी तैयार की जाती है। पारंपरिक तरीके में इसमें गुड़, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और थोड़ी सी हींग मिलाई जाती है। इसमें सौंफ और धनिया पाउडर डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। उबली डासरिया और मसालों का यह खट्टा-मीठा मेल खाने के साथ-साथ लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है।
डासरिया चटनी सेवन के फायदे
यह चटनी स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाती है। गुड़ और डासरिया का मेल शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत मिलती है। जिन लोगों को भूख नहीं लगती, उनके लिए यह चटनी एक प्राकृतिक भूख बढ़ाने वाली दवा साबित हो सकती है। साथ ही, इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर में गर्मी को संतुलित करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


