नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर फोर चरण की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान जबकि ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगले दौर में जगह बना ली है। अब क्रिकेट फैन्स को अगले कुछ दिनों में हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां हर टीम फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी।
कैसे बनी सुपर फोर की चार टीमें?
भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार जीत दर्ज कर टॉप पर रहते हुए सुपर फोर में एंट्री कर ली थी। वहीं, पाकिस्तान ने यूएई को हराकर ग्रुप ए से अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर श्रीलंका ने अफगानिस्तान पर जीत दर्ज कर अपराजित रहते हुए ग्रुप बी से बांग्लादेश के साथ सुपर फोर में जगह बनाई है।
सुपर फोर का पूरा शेड्यूल
सुपर फोर के मैचों की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। पहला मुकाबला अबू धाबी में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
21 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
23 सितंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, अबू धाबी
24 सितंबर – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
25 सितंबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, दुबई
26 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी।
बांग्लादेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती
शेड्यूल में सबसे मुश्किल स्थिति बांग्लादेश की है, जिसे लगातार दो दिन मैच खेलने होंगे। 24 सितंबर को वे भारत का सामना करेंगे और फिर अगले ही दिन 25 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेंगे। ऐसे में उनकी फिटनेस और बेंच स्ट्रेंथ पर बड़ी परीक्षा होगी।
सुपर फोर का प्रारूप क्या है?
इस चरण में सेमीफाइनल नहीं होता है। सभी चार टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से भिड़ती हैं। यानी हर टीम को तीन मैच खेलेने होते हैं। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सीधे फाइनल में प्रवेश करती हैं।
भारत-पाकिस्तान का रोमांचक टकराव
फैन्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला है, जो 21 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। लीग स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी, अब सुपर फोर में पाकिस्तान बदला लेने की कोशिश करेगी।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


