नई दिल्ली। आयुर्वेद में सत्यानाशी के पौधे को पुरुषों के लिए वरदान माना गया है। आयुर्वेदाचार्यों का कहना है कि इस पौधे की जड़ों और पत्तियों से निकलने वाले रस के सेवन से 60 वर्ष का बुजुर्ग भी 25 साल के युवा जैसी शक्ति महसूस करने लगता है। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप इस पौधे की पत्तियों का चूर्ण बनाकर सुबह-शाम सेवन करते हैं, तो महज 30 दिनों में शारीरिक कमजोरी सहित नपुंसकता जैसी समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।
कमजोरी सहित कई रोगों का काल
पिछले 45 सालों से कार्यरत और वर्तमान में पतंजलि में सेवा दे रहे आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि पुरुषों के लिए वरदान समान इस पौधे का नाम सत्यानाशी है। इससे निकलने वाले रस की एक-एक बूंद में इतनी शक्ति होती है कि बुढ़ापे में भी शरीर को जवानी के जोश से भर देता है। इसके कई और भी फायदे हैं, जैसे कि डायबिटीज, खुजली, पीलिया, पेट दर्द, खांसी, यूरिन प्रॉब्लम आदि। इन सभी को ठीक करने में यह बेहद कारगर है।
कमजोर और बूढ़े पुरुषों के लिए लाभप्रद
वर्ष 1984 से जड़ी-बूटियों पर काम कर रहे वैद्य वासुदेव बताते हैं कि सत्यानाशी एक औषधि है, जिसके सेवन से सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिला है। इन्हें पहचानना बहुत आसान है। रेतीली जमीन पर ये बड़ी आसानी से उग आते हैं। इनकी पत्तियां कांटेदार दिखती हैं। उन्हें तोड़ने पर पीले रंग का एक द्रव निकलता है, जिसे कमजोर और बूढ़े पुरुषों के लिए बेहद लाभप्रद माना जाता है।
नपुंसकता का काल, ऐसे करें सेवन
इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति शारीरिक कमजोरी, नपुंसकता या फिर बुढ़ापे में होने वाली थकान से बेहद परेशान है, तो उसे इसका सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इसके इस्तेमाल के दो तरीके हैं। पहला तरीका यह है कि आप सत्यानाशी के पौधे की जड़ों और पत्तियों को पीसकर उससे निकलने वाले रस का सेवन करें, या उनकी पत्तियों को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें और फिर उसे हर दिन सुबह-शाम पानी या दूध के साथ खाएं।
ध्यान रहे कि रस के रूप में आपको इसे हर दिन अधिकतम 20 मिलीलीटर ही लेना है। अगर चूर्ण खा रहे हैं तो सुबह-शाम एक-एक चम्मच का सेवन करना है। कोई गंभीर समस्या है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेना ठीक रहेगा।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


