नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 में ग्रुप ‘ए’ से भारत और पाकिस्तान ने अपनी जगह पक्की कर ली है, इससे साफ हो गया है कि टूर्नामेंट में दोनों के बीच कम से कम एक और मुकाबला देखने को मिलेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले रविवार को सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। जानिए अब दोनों के बीच मैच कब और कहां होगा, मैच कितने बजे शुरू होगा और इसका लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी।
एशिया कप 2025 का आयोजन 8 टीमों के साथ शुरू हुआ, 2 ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा गया। इसके फॉर्मेट के अनुसार दोनों ग्रुप की अंक तालिका में टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी। सुपर-4 में पहुंचने वाली सभी टीमें एक दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी और फिर टॉप 2 टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (T20)
कुल मैच- 14
भारत ने जीते- 11
पाकिस्तान ने जीते- 3
कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई।
कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच दुबई में शाम को 6:30 बजे शुरू होगा। भारतीय समयनुसार मैच रात 8 बजे से शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे होगा।
किन चैनलों पर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण?
एशिया कप 2025 का ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है। निम्न चैनलों पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण होगा।
सोनी स्पोर्ट्स 1
सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी)
सोनी स्पोर्ट्स 4
सोनी स्पोर्ट्स 5
किस ऐप पर लाइव देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
इस ऐप पर भी देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
सोनी लिव ऐप के आलावा फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी एशिया कप 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। अभी फैनकोड वेबसाइट पर इस मैच की एंट्री फीस 189 रुपये लिखी हुई है।
भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम।
Trending
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह


