नई दिल्ली। दालचीनी भारतीय रसोई का एक प्रमुख मसाला है, जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण भी है। आयुर्वेद में दालचीनी का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है, खासकर दालचीनी का पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। हालांकि इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती है कि दालचीनी का पानी सेहत के लिए अमृत समान है, लेकिन तभी जब इसका सेवन संतुलित मात्रा में और सही तरीके से किया जाए। यह ब्लड शुगर, वजन और पाचन के लिए फायदेमंद है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने पर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
दालचीनी के पानी के फायदे: यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते है और इम्यूनिटी को मजबूत करते है।
यह पानी वजन घटाने में भी कारगर है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके अलावा, दालचीनी का पानी पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
हृदय रोगियों के लिए भी यह लाभकारी है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में दालचीनी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है और रक्त संचार बेहतर होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण सर्दी-जुकाम और गले की खराश जैसी मौसमी बीमारियों से भी बचाव करते हैं।
दालचीनी के पानी के नुकसान:
जहां फायदे हैं, वहीं दालचीनी का पानी गलत तरीके से या अधिक मात्रा में पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद क्यूमरिन नामक तत्व लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर तब जब इसे ज्यादा मात्रा में पिया जाए।
ये लोग चिकित्सकीय परामर्श पर ही करें सेवन:
आयुष चिकित्सक के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भ पर नकारात्मक असर डाल सकता है। लो ब्लड शुगर वाले लोगों को भी इसे सावधानी से पीना चाहिए, वरना चक्कर आना या कमजोरी जैसी दिक्कत हो सकती है। कुछ लोगों को दालचीनी से एलर्जी भी हो सकती है, जिसमें त्वचा पर खुजली या जलन की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा, दालचीनी का पानी ज्यादा गाढ़ा बनाकर पीने से पेट में जलन और अल्सर की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


