खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लाख रुपये से अधिक की राशि गबन करने वाले आराेपी एक कैश कलेक्शन एजेंट लखेश्वर मांझी पिता जयसिंह मांझी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन के रूप में कार्यरत था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लखेश्वर मांझी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्रित की, लेकिन 41,23,054 रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा नही करते हुए उसे अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया।जैसे ही कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, थाना बीजापुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आराेपी लखेश्वर मांझी काे आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…


