खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में इंजरम सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के कैंप में तैनात जवान नीलेश कुमार गर्ग निवासी मध्यप्रदेश ने बीती रात करीब साढ़े दस बजे अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।घटना स्थल से छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसे पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी बारीकी से जांच रहे हैं।
सुसाइड नोट में किन कारणों का उल्लेख किया गया है, इस पर अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । सुकमा एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है, आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। विदित हाे कि 16 दिन पहले सुकमा में बिहार निवासी सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या कर लिया था। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को शूट कर लिया थ। हाल ही में छुट्टी से कैंप लौटने के थाद उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…


